फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती उत्सव का आगाज

Tue, 10 Dec 2013 12:26 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती-2013 का आगाज सोमवार को ब्रह्मसरोवर के तट पर विशाल क्राफ्ट मेले के साथ हो गया है।
विज्ञापन


हालांकि भारत रत्न नेल्सन मंडेला के निधन के कारण देशभर में घोषित राष्ट्रीय शोक के कारण क्राफ्ट मेले का आगाज फीका रहा, जबकि इस मेले का वास्तविक रंग 11 दिसंबर को इस मेले के विधिवत रूप से उद्घाटन के बाद पहले की तरह दिखेगा। वहीं रंगारंग प्रस्तुतियों के बिना यह क्राफ्ट मेला आज खालिस रूप से क्राफ्ट कर्मियों के नाम रहा।

क्राफ्ट कर्मियों के सामान की आज यहां पहले ही दिन जमकर बिक्री हुई। शिल्पकारों द्वारा तैयार किया गया ये सामान आज बह्मसरोवर तट की परिक्रमा की सुंदरता में चार चांद लगाता नजर आया।
विज्ञापन


वहीं कुरुक्षेत्र उत्सव रंगत ब्रह्मसरोवर और मंदिरों की सजावट ने चकाचौंध दिखी। ब्रह्मसरोवर पर ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र की ओर से आयोजित रासलीला में मथुरा-वृंदावन के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का सुंदर चित्रण किया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

उधर दूसरी ब्रह्मसरोवर तट पर स्थित श्रीजयराम आश्रम में व्यासपीठ से श्रीमद्भागवत की अमृतवर्षा हुई। अगले दिनों में यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कई कलाकार अपनी कला का प्रस्तुतीकरण करेंगे।
विज्ञापन


इधर मेले में सुरक्षा प्रबंधों के चलते चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है, वहीं मेले में व्यवस्था बनाने के लिए एक निजी सुरक्षा एजेंसी को भी ठेका दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें