फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू छात्र का बैंकाक में परचम

Tue, 08 Oct 2013 12:02 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कॉलेज के विद्यार्थी दिलावर सिंह ने बैंकाक में आयोजित एशियन साइक्लिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत कर यूनिवर्सिटी कॉलेज और केयू का नाम एशिया में चमकाया।
विज्ञापन


बैंकॉक (थाईलैंड) में यह चैंपियनशिप 2 से 8 अक्तूबर तक आयोजित की गई। उल्लेखनीय है कि यूसीके का यह खिलाड़ी राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले ही अनेक प्रतियोगिताएं जीत चुका है।

इस अवसर पर केयू कुलपति डॉ. डीडीएस संधू, कुलसचिव डॉ. कृष्णचंद रल्हाण तथा यूनिवर्सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केएस अंतिल ने हार्दिक बधाई दी।

इस मौके पर यूनिवर्सिटी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि उन्हें साइक्लिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने की सूचना टेलीफोन पर दी गई।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि उनका उद्देश्य ओलंपिक में मेडल हासिल कर हरियाणा का नाम रोशन करना है। एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने पर डॉ. दलेल सिंह व अन्य शिक्षकों ने दिलावर सिंह को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें