फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दुष्ट कंस के अंत कर भक्तों के रक्षक बने श्रीकृष्ण

Sun, 30 Nov 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
श्री खाटू श्याम मंदिर में आयो​जित श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करते आचार्य लाल मणी। संवाद
विज्ञापन
करनाल। पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा को शनिवार को विश्राम दिया गया। कथा में प्रवचन करते हुए आचार्य लाल मणी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने संसार में अधर्म और अन्याय के बढ़ते प्रकोप को समाप्त करने के लिए अपने बाल रूप से लेकर युवावस्था तक अनेक चमत्कार किए। उन्होंने दुष्ट कंस के अत्याचारों का अंत कर धर्म की पुन: स्थापना की और भक्तों के रक्षक बने। आचार्य ने भगवान श्रीकृष्ण के 16 हजार 108 विवाहों के दिव्य कारणों का भावपूर्ण वर्णन किया। मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता, राजेश गर्ग, महेंद्र गुप्ता, अनिल गर्ग, रामकरण गोयल, अशोक सिंघला, पवन गुप्ता, राजेश सिंघला, हरीश आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें