फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जन्मदिन मना लौट रहे दो समूहों में पुरानी रंजिश में चले थे चाकू

विज्ञापन
कृष का फाइल फोटो
विज्ञापन
करनाल। कृष हत्याकांड की जांच में पुलिस पूछताछ के दौरान वारदात से पहले दोनों पक्षों के बीच हुए घटनाक्रम की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, कृष और प्रदीप के ग्रुप में पहले से रंजिश चली आ रही थी। शुक्रवार की रात दोनों पक्ष शास्त्री नगर में आमने-सामने आ गए। विवाद के बाद मारपीट होने लगी। इसी दौरान प्रदीप ने कृष को चाकू मार दिया।
विज्ञापन




राम नगर थाना प्रभारी दीप चंद ने बताया कि प्रदीप का ग्रुप अपने साथी राजा का जन्मदिन मनाकर लौट रहा था। कृष भी अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाने के बाद घर की ओर लौट रहा था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शास्त्री नगर स्थित बालाजी मंदिर के सामने दोनों ग्रुप का आमना-सामना हो गया।

मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रदीप के साथ गौरव और ध्रुव को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दो अक्तूबर की रात जन्मदिन मनाकर लौट रहे 20 वर्षीय युवक कृष की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। शास्त्री नगर में उस पर डंडों व चाकू से हमला हुआ। कृष अपने दोस्त लकी के साथ जन्मदिन मनाकर लौट रहा था।






एक दिन का पुलिस रिमांड



पुलिस ने रविवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। वारदात में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी और अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए रिमांड मांगा गया। अदालत ने तीनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।







चाकू की तलाश करेगी पुलिस



एसपी कर्ण गोयल के अनुसार, पुलिस अब आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू की बरामदगी करेगी। इसके अलावा घटनास्थल का मुआयना कराया जाएगा और मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाए जाएंगे। पुलिस यह भी जांच करेगी कि वारदात के दौरान कौन-कौन लोग मौजूद थे और मामले में उनकी क्या भूमिका रही। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें