माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। गीता जयंती समारोह से लौट रहे युवकों का ट्रेन में यात्रा के दौरान लड़कों से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने ट्रेन से उतरने के बाद युवकों के घर जाते समय सड़क पर चाकू और डंडों से हमला कर दिया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव झिमरेहड़ी निवासी सागर ने बताया कि वे ओसवाल कंपनी कुटेल में नौकरी करते हैं। एक दिसंबर को वे अपने दोस्त प्रिंस वासी सिरसी, जीता वासी बजीदा, पवन वासी दहा बजीदा, गगन व संदी के साथ गीता जयंती समारोह में कुरुक्षेत्र गए थे। शाम करीब छह बजे वे ट्रेन से करनाल आ रहे थे। ट्रेन में उनकी अज्ञात लड़कों के साथ कहासुनी हो गई।
जब वे करनाल पहुंचे तो रेलवे स्टेशन के बाहर उनकी उन लड़कों के साथ हाथापाई हो गई। यहां से बचकर वे घर जाने लगे तो रामगढ़िया चौक पास 11-12 लड़कों ने हमला कर दिया।
इस दौरान सभी बचकर भाग गए और वे जब शाखा ग्राउंड के पास पहुंचे तो उन्हें अकेला देखकर उन पर लड़कों ने चाकू और डंडों से वार कर दिया। उनको करीब पांच जगह चाकू लगा। इससे वे बेहोश हो
गए थे।