फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पेट्रोल पंप कर्मी पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-12 स्थित कल्याण पेट्रोल पंप के कर्मचारी पर शनिवार रात बाइक सवार युवक ने चाकू से हमला कर दिया। बाइक पर चार युवक सवार थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी दिलबाग ने बताया कि कल्याण पेट्रोल पंप पर शनिवार रात 10 बजे एक बाइक पर चार युवक आए और उन्होंने पहले बाइक में पेट्रोल डलवाया और रुपये दे दिए। इसके बाद जाते समय उनमें से एक युवक ने चाकू निकाला और पहले टेबल पर मारा। फिर जाते हुए पेट्रोल पंप कर्मी की छाती में चाकू मारा। कर्मचारी का कहना है कि आरोपी ने रुपये छीनने के इरादे से उस पर चाकू से हमला किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें