करनाल। चावल के कट्टों से भरा एक ट्राला सीतामाई के समीप ड्रेन में गिर गया जिससे सभी कट्टे बिखर गए। गनीमत रही कि ड्रेन सूखी थी और चालक का बचाव हो गया। इसके बाद दूसरा ट्रक बुलाकर चावल भरा गया। राहगीरों ने बताया कि तरावड़ी से चावल के कट्टे भरकर एक ट्राला गुजरात के लिए चला था। सीतामाई के समीप ड्रेन पर सामने से एक गाड़ी आने पर ट्राला चालक अनियंत्रित हो गया और उसने कट मार दिया। जिससे ट्राले का केबिन का हिस्सा ड्रेन की ग्रिल में फंस गया और पिछला हिस्सा ड्रेन में गिर गया। इस दौरान चावल के कुछ कट्टे सड़क पर तो ड्रेन में गिर गए। संवाद