करनाल। सिदपुर में बाप-बेटे पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सिदपुर निवासी बाबू राम ने बताया कि 5 अप्रैल को वह अपनी बैठक में बैठा था तो इस दौरान उनके गांव का राजेंद्र उसकी बैठक में आया गया और गालियां देने लगा। जब से गालियां देने से रोका तो वह हाथापाई करने लगा। यह शोर सुनकर उसका बेटा धर्मेंद्र वहां पहुंच गया। उसके बेटे ने आरोपी को हाथापाई करने से रोका तो आरोपी ने जेब से चाकू निकाला और उन दोनों बाप बेटे पर हमला कर दिया। इसके बाद ग्रामिणों वहां पहुंच गए तो उन्होंने बीच बचाव किया लेकिन आरोपी नहीं माना और ईंट पत्थर फेंकने लगा। इसके बाद उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। संवाद