करनाल। सौंकड़ा चौक पर रात 10 बजे तीन युवकों ने एक युवक पर हमला कर 21 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में घायल युवक अमन शर्मा निवासी मोहड़ी जागीर ने बताया कि वह नपा उपाध्यक्ष अमित बंसल की आढ़त की दुकान नंबर 57ए पर काम करता है। रात को अपने मालिक अमित बंसल से वेतन लेकर घर का सामान लेने सौंकड़ा चौक दुकान पर गया था। उसी दुकान के पास खड़ी एक रेहड़ी से कुछ खाने का सामान लेने लगा तो तीन युवकों ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे बचाया। संवाद