फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वसंत से पहले पतंगों के कारोबार की उड़ान, आज लड़ाएंगे पेंच

विज्ञापन
बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर सदर बाजार में पतंग खरीदते युवक, इस दौरान बाजार में लगा रहा जाम। स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। वसंत पंचमी पर पतंगों के कारोबार ने इस बार ऊंची उड़ान भरी है। जिले में करीब 90 लाख रुपये के पतंग और डोर के कारोबार का अनुमान है। शहर के मुख्य बाजारों में 100 से ज्यादा दुकानें सजी हैं। जिनके पास 50 हजार से लेकर पांच लाख रुपये तक का स्टॉक था। वसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर युवाओं ने पतंग और डोर की जमकर खरीदारी की।

शहर के सदर बाजार, कर्ण गेट, जाटो महोल्ला, जुंडला गेट, बांसों केट, सराफा बाजार, प्रेम नगर और राम नगर की लगभग सभी दुकानें रंग बिरंगी पतंगों से सजी थी। सदर बाजार में तो दुकानों के बाहर पतंग खरीद रहे युवाओं के कारण जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन




कान्हा जी के लिए दो इंच की चरखड़ी
सदर बाजार के दुकानदार निखिल ने बताया कि उनके पास कान्हा जी के लिए दो इंच की चरखड़ी और छोटी पतंग हैं। वहीं सबसे छोटी पतंग एक रुपये से शुरू होकर 250 रुपये तक है। वहीं डोर की चरखडी दो इंच की पांच रुपये की तो बड़ी चरखड़ी 300 रुपये की है। छोटे बच्चों को उपहार में भी ऐसी छोटी पतंग और चरखड़ी दी जा रही है।



एक-एक संचालक के पास दो-दो बुकिंग

डीजे संचालक बब्बु सिंह ने बताया कि वसंत पंचमी पर उनके पास डीजे की दो बुकिंग है, जिस पर सदर बाजार और कलंदरी गेट के युवा पंजाबी और फिल्मी गानों पर पतंगों के पेंच लड़ाएंगे। युवाओं ने लगभग छह महीने पहले ही डीजे बुक कर लिया था। इसी तरह अन्य डीजे संचालकों के पास भी कई बुकिंग हैं।
विज्ञापन




बिक गया पूरा स्टॉक, दिवाली के पहले मंगवाया था माल

दुकानदार जगदीश, मनोज और लक्ष्य ने बताया कि उन्होंने दिवाली से पहले वसंत पंचमी के लिए पतंग और डोर का स्टॉक मंगवा लिया था। तीनों के पास दो से लेकर पांच लाख रुपये तक माल था। उन्होंने बताया कि वीरवार की रात तक 90 प्रतिशत तक स्टॉक बिक चुका था, शेष माल बसंत पंचमी पर बिक जाएगा। इस बार राहुल गांधी, पीएम नरेंद्र मोदी, कार्टून पतंगों की ज्यादा मांग रही।

बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर सदर बाजार में पतंग खरीदते युवक, इस दौरान बाजार में लगा रहा जाम। स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें