- डेरा कार सेवा के प्रमुख पंथ प्रचारक बाबा सुक्खा सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कीर्तन दरबार गुरु की महिमा का किया गुणगान
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में चौथी पातशाही गुरु रामदास महाराज के प्रकाश पर्व पर रविवार को कीर्तन दरबार सजाया गया। सुबह सुंदर दीवान सजा कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश कर अरदास की गई। डेरा कार सेवा के प्रमुख पंथ प्रचारक बाबा सुक्खा सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कीर्तन दरबार भाई सर्वजीत सिंह पटना साहिब वाले और भाई मेहताब सिंह ने बैठा सोढ़ी पातशाह रामदास सतगुरु कहावे और धन धन बाबा रामदास जी शब्द गाकर गुरु की महिमा का गुणगान किया गया।
सुबह से ही सजे दरबार में गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेकने के लिए श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे ये सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद और स्टाफ सर्विस सिलेक्शन कमीशन के सदस्य कपिल अत्रेजा के साथ-साथ अन्य श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेका और आशीर्वाद लिया।
गुरु नानक सेवा जत्थे और एचएसजीपीसी के सदस्य रतन सिंह, गुरु पर्व प्रबंधक कमेटी के प्रधान वरिंद्र सिंह और महासचिव इंद्रपाल सिंह ने मेहमानों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजेंद्र मिड्ढा, प्रतिपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, अमन मिड्ढा, प्रीत मिड्ढा, मंजीत, सतिंदर सिंह, तेजेन्द्र सिंह, गुरजीत बजाज, मोंटू आहुजा, कंवल जीते सिंह, दर्शन सिंह सहगल, राजेंद्र अरोड़ा पप्पी, सुरेंद्र सिंह रामगडिया के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।