फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गुरुद्वारे में सजाया कीर्तन दरबार, की अरदास

विज्ञापन
गुरुद्वारे में सजाया कीर्तन दरबार, की अरदास
विज्ञापन
गुरुद्वारा मंजी साहिब पातशाही पहली में हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। गुरुद्वारा मंजी साहिब पातशाही पहली में श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व पर कीर्तन दरबार का आयोजन किया। जिसमें सुबह गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश कर हेड ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह ने अरदास कर कीर्तन का शुभारंभ करवाया। स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी चरणजीत कौर ने सभी महिला सेवादारों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
कीर्तन में भाई बलविंदर सिंह (रागी जत्था, गुरुद्वारा मंजी साहिब), कथावाचक भाई अमृतपाल सिंह (मुख्य ग्रंथी, गुरुद्वारा मंजी साहिब) और भाई तजिंदर सिंह (राम नगर) ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर दशमेश अखाड़ा की ओर से गुरुतेज सिंह खालसा की देखरेख में दो जून से 12 जून तक बच्चों के लिए गुरमति शिक्षण कैंप लगाया गया था। इस कैंप में बच्चों को दस्तार सजाना, गतका, और गुरु इतिहास की जानकारी दी गई। कैंप में भाग लेने वाले लगभग प्रतिभागियों को दशमेश अखाड़ा की ओर से बाबा सुखा सिंह कार सेवा वालों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरु नानक सेवक जत्था की ओर से नि:शुल्क होम्योपैथिक मेडिकल कैंप लगाया गया, जिसमें लगभग 170 मरीजों का चेकअप कर उन्हें दवाइयां दी गई। कैंप में डॉ. हरप्रकाश सिंह (अंबाला), डॉ. निर्मलदेव सिंह, डॉ. भारद्वाज (रोहतक), डॉ. हरजीत कौर (करनाल) और डॉ. जीवन लाल शर्मा (करनाल) ने अपनी सेवाएं दीं औरमरीजों का नि:शुल्क चेकअप करके उन्हें होम्योपैथिक दवाइयां दी।गुरु नानक सेवक जत्था के प्रधान रतन सिंह सग्गू और हरजिंदर सिंह मिड्ढा ने बताया कि पिछले आठ वर्षो से गुरुद्वारा मंजी साहिब में यह होम्योपैथिक डिस्पेंसरी लगातार चलाई जा रही है, जो हफ्ते में छह दिन चलती है (सोमवार को बंद रहती है)। हर रोज लगभग 80 से 90 मरीजों का सिर्फ 20 रुपये में चेकअप कर दवा दी जाती है।
विज्ञापन


स्त्री सत्संग सभा की ओर से 2 मई से निरंतर गुरुद्वारा साहिब में सुखमणि साहिब के पाठ किए जा रहे थे जिनका आज समापन किया गया। गुरुद्वारा साहिब के हैड ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हज़ूरी में अरदास की और पाठों की समाप्ति की घोषणा की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संगत के लिए अटूट लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रीतपाल सिंह, अमृतपाल सिंह, सरबजीत सिंह, कवलजीत सिंह, मनजीत सिंह, गुरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह आहूजा, सतिंदरपाल सिंह, अमनदीप सिंह और जत्थे के अन्य सदस्य एवं सेवादार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें