संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर में किन्नर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार सवार युवकों ने दुष्कर्म के बाद किन्नर को सड़क किनारे फेंक दिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो किन्नर अर्धनग्न अवस्था में था। पुलिस ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में किन्नर ने बताया कि आरोपियों ने उसे शराब पिलाई और कार में बैठा लिया। इसके बाद उसके साथ गलत काम किया और उसे सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। वहीं जांच अधिकारी रिषी पाल ने बताया कि फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा