फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर से हो गई दो युवको की मौत

Tue, 24 Sep 2013 12:07 AM IST
अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल के गांव दुपेडी बस स्टाप पर एक कार संतुलन बिगड़ने से कार पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई और एक अन्य जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


असंध थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि डिडवाडा जींद के रहने वाला संजय राकेश और जनक कार में सवार होकर किसी काम के लिए असंध की ओर आ रहे थे।

तभी दुपेडी बस स्टाप के पास तेज गति से चल रही कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते कार सड़क के किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई।

पेड़ से टकराते ही कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इस दर्दनाक हादसे में राकेश और संजय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार जनक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में राहगीरों ने जनक को कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि राकेश ने दो दिन पूर्व ही नई गाड़ी खरीदी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें