फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव हाथ पैर बांधकर नहर में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग के चलते जिले के गांव अमूपुर निवासी 25 वर्षीय युवक रिक्की की हत्या कर दी है। आरोपियों ने रिक्की के साथ मारपीट कर उसके हाथ-पांव बांधकर उसे नहर में फेंक दिया था। जिसका शव शुक्त्रस्वार को सोनीपत के खरखौदा के समीप मिला था। पिछले 6 दिनों से परिजन रिक्की को तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

अब शव मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर प्रेमिका के दो भाई सहित सात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
इस मामले में मृतक परिजन ऑनर किलिंग की आशंका जता रहे हैं, क्योंकि जिस दिन युवक गायब हुआ, उसी दिन प्रेमिका का शव भी उसी के घर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। हालांकि प्रेमिका के परिजनों ने युवती की मौत को सुसाइड बताया हुआ है। फिलहाल इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। उधर, आहत परिजनों ने सदर थाने में पहुंचकर पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया है।
मृतक के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि रिक्की 18 जून को अपनी बहन के घर गया हुआ था। 19 जून को युवती ने रिक्की को बुलाया तो रिक्की उसके पास जा रहा था, तभी दोपहर को युवती के भाई समेत अन्य लोगों ने रिक्की के साथ मारपीट की। इस दौरान रिक्की वहां से भाग गया था तो ये सभी आरोपी रिक्की के पीछे भागे। बस, तभी से रिक्की लापता था। पिता के अनुसार हमने लड़की के परिजनों से कई बार कहा कि वह रिक्की का पता बताते हुए हमें सौंप दें, तो उस गांव के सरपंच ने भी उल्टा हमें ही धमकाया। तभी से वे रिक्की की तलाश कर रहे थे। 25 जून को रिक्की का शव बतौर अज्ञात सोनीपत के खरखौदा नहर से मिला। उसके हाथ पांव बंधे हुए थे और उसके सिर पर भी चोट लगी हुई थी। रिक्की की शिनाख्त होने के बाद उसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों का आरोप है कि 19 जून के बाद से रिक्की आरोपियों की हिरासत में था। उन्होंने उसे मारकर व हाथ-पांव बांधकर नहर में फेंका है।
विज्ञापन

मृतक के पिता सोमपाल ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं, दो लड़की और दो लड़के। उसका बेटा रिक्की तीसरे नंबर का है, जो प्राइवेट काम करता था। इससे बड़ी इसकी दो बहनें है। एक लड़की की शादी रिक्की की प्रेमिका के गांव में की हुई है। रिक्की अपनी बहन के घर आता-जाता था, तो वहीं रिक्की की जान पहचान एक युवती से हो गई। उनका प्रेम करीब 4 साल से चल रहा था। दोनों परिवारों को इस बारे में पता चल गया था और अब दोनों की शादी की भी बात चल रही थी, लेकिन इस रिश्ते से लड़की का भाई खुश नहीं था। वहीं, दूसरी ओर मृतक रिक्की पर प्रेमिका के परिजनों ने 19 जून को दुष्कर्म करने व युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज करवाया था, क्योंकि 19 को प्रेमिका की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। युवती के परिजनों ने मृतक युवक पर आरोप लगाया था कि रिक्की ने उनकी लड़की से दुष्कर्म किया है। उसकी वजह से युवती ने फंदा लगाकर जान दी है। मगर रिक्की के परिजनों ने आरोपों को भी सिरे से खारिज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें