फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: उज्बेकिस्तान भेजकर युवक का किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों ने रुपये ऐंठे मगर नहीं छोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। इटली भेजने के नाम पर 14.86 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़ित के भाई का उज्बेकिस्तान में अपहरण किया गया है और एजेंट ब्लैकमेल कर रुपये मांग रहा है। असंध थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर फरियाबाद गांव निवासी अनिल, संदीप, व गुरमीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
असंध के ठरी गांव निवासी सोहन लाल ने बताया कि आरोपियों ने उसके भाई शिव कुमार को इटली भेजने का आश्वासन दिया था और खर्च 13 लाख रुपये बताया। वह आरोपियों की बातों में आ गए और सारे दस्तावेज उसे दे दिए। इसके बाद आरोपी ने 31 जनवरी को उसके भाई को उज्बेकिस्तान भेज दिया। यह जानकारी उसके भाई ने फोन पर बताई। कहा कि एजेंट ने धोखा किया है। वह एजेंट से मिले तो बोला कि कुछ दिनों की बात है, इसके बाद उसे इटली भेज देगा। इसके बाद उसके भाई से बात होनी बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उज्बेकिस्तान से उसके भाई की एक वीडियो आरोपियों ने भेजी है, जिसमें उसका अपहरण किया गया है। आरोपियों ने उसके भाई को छोड़ने के लिए रुपये मांगे। उन्होंने अलग-अलग समय पर आरोपियों को रुपये दिए लेकिन अभी तक उसके भाई को वापस भारत नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें