घरौंडा। प्रेमी के साथ मारपीट कर प्रेमिका का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने प्रेमिका को पानीपत से बरामद कर लिया है। जिसे करनाल के वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। वीरवार को महिला के बयान दर्ज होंगे, जिसके बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
पानीपत जिले के एक गांव से ताल्लुक रखने वाली दो बच्चों की मां घरौंडा में अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। मंगलवार को महिला के प्रेमी ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें उसने महिला के पति पर उसके साथ मारपीट कर उसकी प्रेमिका का अपहरण करके ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में महिला के पति व 30-40 महिला-पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को पुलिस ने महिला को पानीपत से बरामद कर लिया। वीरवार को महिला के बयान दर्ज होंगे। संवाद