करनाल। पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में शनिवार को बाबा श्याम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर प्रबंधन समिति श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध कर रही है। शाम 6 बजे से विशाल भजन संकीर्तन का आयोजन होगा। संकीर्तन में प्रसिद्ध भजन गायक ओपी वर्मा और हिमांशु सिंगला वाणी में बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करेंगे। मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता ने बताया कि इस बार का आयोजन पहले से भी अधिक भव्य होगा। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और जलपान की व्यवस्था भी की जाएगी। संवाद