फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिला स्तरीय युवा महोत्सव 3 व 4 नवंबर को

Sat, 01 Nov 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन व चार को जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि युवा अधिकारिता व उद्यमिता विकास विभाग हरियाणा ने जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करवाया। इसमें समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, कविता लेखन और लोक वाद्य यंत्र एकल प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें 15 से 29 वर्ष तक की आयु के युवक व युवतियां भाग ले सकते हैं। भाग लेने के लिए प्रतिभागियों का माई पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे। प्रतियोगिताओं में प्रथम को 3100, द्वितीय को 2100 और तृतीय को 1100 रुपये की राशि व प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें