छात्रा को सम्मानित करते कार्यवाहक प्राचार्य एसपी सिंह।
- फोटो : amar ujala
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से घोषित एमए पंजाबी द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम में गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल ने प्रथम 10 स्थानों में से 4 स्थान हासिल करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया। कार्यावाहक प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि एमए पंजाबी द्वितीय सेमेस्टर में गुरप्रीत कौर ने 64.6 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा, रणजीत कौर ने 63.4 प्रतिशत अंक लेकर छठा, राज कौर ने 62.8 प्रतिशत अंक लेकर सातवां व अकविंद्र कौर ने 62.2 प्रतिशत अंक लेकर विश्वविद्यालय में आठवां स्थान हासिल कर यह साबित कर दिखाया कि बेटियां भी किसी से कम नहीं। क्योंकि कुछ दिन पहले घोषित पंजाबी चतुर्थ सेमेस्टर के परिणाम में भी खालसा कॉलेज की तीन बेटियों ने मेरिट में जगह बनाई थी।
कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान कंवरजीत सिंह प्रिंस ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इस उपलब्धि का श्रेय प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह को दिया। विद्यार्थियों ने भी अपनी इस उपलब्धि का श्रेय प्राचार्य, विभागाध्यक्ष डॉ. गुरिन्दर सिंह व विभाग के अन्य अध्यापकों को दिया।