संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा राजकीय अतिथि अध्यापक संघ ने इंद्री विधायक राम कुमार कश्यप और सीएम प्रतिनिधि संजय बठला को मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपे। अतिथि अध्यापकों की मुख मांग विभाग में नियमित करने की है। चार अगस्त को करनाल में वादा निभाओ आक्रोश रैली की जाएगी।
अध्यापकों का कहना है कि वह 2005 से प्रदेश सरकार की हिदायतों अनुसार विभिन्न स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं। भाजपा ने 2014 में चुनावी घोषणा पत्र में अतिथि अध्यापकों को नियमित करने का वादा किया था। 10 साल से भाजपा सत्ता में है, लेकिन यह वादा भूल गई है। अब उन्होंने मांग-पत्र के माध्यम से बेसिक व डीए और बेसिक पर इनक्रीमेंट का लाभ देने की मांग की है। नरेंद्र सिंह संधू व प्रदीप बत्तान ने कहा कि चुनावी घोषणा के बावजूद हरियाणा में गेस्ट टीचर को नियमित नहीं किया गया। मौके पर प्रदीप बत्तान, नरेश कबोज, रवि कंबोज, नानकचंद, राजेश सैनी, नरेशमीत, सुखविंद्र, सुभाष, विकास चौरा, अश्वनी शर्मा, करनाल से नरिंद्र सिंह संधु, बलवान सुभरी, रामपाल शर्मा, जगदीश, मेहरलाल, सतीश कुमार मौजूद रहे।
अतिथि अध्यापकों की मुख्य मांगें
- पॉलिसी बनाकर नियमित किया जाए।
- कैशलेस मेडिकल सुविधा दी जाए।
- नई भर्ती और नियमित अध्यापको के ट्रांसफर होने पर अतिथि अध्यापक की पोस्ट को खाली न माना जाए।
- अतिथि अध्यापक की आकस्मिक मृत्यु होने पर 20 लाख रुपये दिए जाए।
- अतिथि अध्यापकों से गृह जिलों में ही नौकरी करवाई जाए।