फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में बिजली-पानी आपूर्ति रखें दुरुस्त : हरविंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




घरौंडा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण शहर से पानी की निकासी, जलभराव सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सख्त हैं। सोमवार को अधिकारियों की बैठक में उन्होंने सख्ती से कहा कि गर्मी बढ़ रही है, ऐसे में बिजली और पानी की आपूर्ति दुरुस्त रखें। इस बार बरसात में कहीं भी जलभराव नहीं होना चाहिए, इसलिए समय रहते नालों और सीवरेज की सफाई कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने स्थानीय विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक ली। अधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही अंडरपास के ऊपर शेड लगाया जाएगा, ताकि लोगों को समस्या से निदान मिले। बिजली निगम के एसडीओ दीपक गर्ग से शहर में लाइट व्यवस्था के पूछा और कहा कि गर्मी काफी पड़नी शुरू हो गई है, इसलिए शहर में बिजली व्यवस्था बिल्कुल दुरुस्त होनी चाहिए। इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता, एसडीएम राजेश सोनी, पीडब्लूडी विभाग के एक्सईएन संदीप सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन संजय शर्मा, एसडीओ रविंद्र सैनी, नगर पालिका सचिव रवि प्रकाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष रोहित भंडारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें