संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नीलोखेड़ी खंड की ग्रामीण महिलाओं के लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के मैदान में आयोजित हुई। महिलाओं के लिए 100, 300 और 400 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, साइकिल दौड़, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित की गईं। इस दौरान 100 मीटर दौड़ में कविता व डिस्कस थ्रो में बीता अव्वल रही।
वहीं पांच किलोमीटर साइकिल दौड़ में मूक-बधिर नवदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में रीना द्वितीय, सोनिया तृतीय, 300 मीटर दौड़ में कोमल प्रथम, शीतल द्वितीय, टीना तृतीय, 400 मीटर दौड़ में मुस्कान प्रथम, मंजू द्वितीय और स्वाति तृतीय रही। डिस्कस थ्रो में बीता प्रथम, परमजीत द्वितीय, गुरमीतो तृतीय, म्यूजिकल चेयर में दलजीत प्रथम, सुनीता द्वितीय और राजरानी तृतीय रही। इस प्रकार साइकिल दौड़ में अंजू प्रथम, आशु ने द्वितीय और नवदीप तृतीय रही।