फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा से मन शुद्ध और अहंकार खत्म : आचार्य रजनीश

Sat, 03 Jan 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
तरावड़ी कथा में प्रवचन करते आचार्य रजनीश। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। गुजरात के द्वारकाधीश में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन बाबा बंसी वाले का जन्मदिन मनाया गया। गायक जतिन अग्रवाल ने भजनों से भगवान की महिमा का गुणगान किया। कथा व्यास आचार्य रजनीश ने प्रवचन करते हुए कहा कि भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मिक जागरण का माध्यम है। यह कथा मन को शुद्ध करती है, अहंकार का नाश करती है और जीवन को धर्म, भक्ति व सदाचार के मार्ग पर ले जाती है। उन्होंने श्रोताओं से आग्रह किया कि वे कथा के संदेशों को अपने जीवन में अपनाएं और मानव कल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ें। इस मौके पर पंकज गुप्ता, रमेश सचदेवा, विपिन छाबड़ा, बालकिशन त्रिपाठी, सुशील जैन, देवेन्द्र सिंगला, संजय सिंगला, नरेश गर्ग, अशोक गोयल व अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन





गोयल परिवार ने 1500 गरीब परिवारों को बांटा राशन

कथा के अंतिम दिन गोयल परिवार ने 1500 गरीब परिवारों को राशन वितरित किया। इसके अलावा अन्य कई गरीब परिवारों को गर्म वस्त्र भी वितरित किए। यह ऐसा पहला अवसर है, जब शहर के उद्योगपति परिवार ने इतना बड़ा आयोजन करवाकर गरीब परिवारों की मदद की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें