फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लाडवा में 23 को होगा कश्यप जयंती समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। विधायक रामकुमार कश्यप ने सोमवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के सभागार में एक बैठक की। इसमेंं राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह की तैयारियों के लिए सरपंचों से चर्चा की गई। यह समारोह 23 मई को लाडवा में आयोजित होगा।

इस अवसर पर उन्होंने सरपंचों से कहा कि वे 23 मई को लाडवा में आयोजित होने वाले महर्षि कश्यप जयंती समारोह में अपने गांवों से भारी संख्या में लोगों को लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक समारोह के माध्यम से हमें अपने महापुरुषों की जीवन में घटित घटनाओं के बारे में जानकारी मिलती है, जो हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित भी करती है।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि वे प्रदेश के भिन्न-भिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों को महर्षि कश्यप जयंती समारोह में पहुंचने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके साथ ही जयंती समारोह में अन्य मंत्रीगण एवं राज्य के सभी जिलों से सर्व समाज के लोग हजारों की संख्या में शामिल होंगे।

बैठक में सरपंचों ने विधायक रामकुमार कश्यप के समक्ष मांगें भी रखीं। विधायक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी सभी मांगों को पूरा कर दिया जाएगा। बैठक में मौजूद सरपंचों से एक राष्ट्र एक चुनाव के बारे में सुझाव भी लिए गए। बैठक में सरपंचों ने एक राष्ट्र-एक चुनाव का समर्थन करते हुए सहमति प्रकट की।
विज्ञापन



इस मौके पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी गुरमलक सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राममेहर, वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह पंजोखरा, सरपंच एसोसिएशन इंद्री के प्रधान प्रताप सिंह, सरपंच एसोसिएशन के पूर्व प्रधान शमशेर सिंह, भाजपा नेता एवं शेरगढ़ के सरपंच ईश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें