फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नौतपा से पहले ही तपने लगी कर्णनगरी

विज्ञापन
नौतपा से पहले ही तपने लगी कर्णनगरी - फोटो : नौतपा से पहले ही तपने लगी कर्णनगरी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भारतीय पंचांग और मौसम विज्ञान दोनों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाने वाले नौतपा की शुरुआत 25 मई को दोपहर 3:44 बजे से होगी लेकिन इससे पहले ही गर्मी अपने प्रचंड रूप में आ गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने 20 और 21 मई को लू चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। दिन के साथ रातें भी और गर्म हो जाएंगी। रात का पारा 27 पर है। इसके दो डिग्री चढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
मौसम विज्ञानी डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि इन दिनों मौसम खुश्क और अत्यधिक गर्म बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम दिशा से चलने वाली गर्म हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यही कारण है कि आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 20 और 21 इस सीजन के अब तक के सबसे गर्म दिन हो सकते हैं। सिर्फ करनाल ही नहीं, प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री पहुंच सकता है। नौतपा से है मानसून का संबंध : मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि नौतपा के दौरान मैदानी क्षेत्रों में लू चलती है। इस गर्मी का फायदा भी है। अत्यधिक गर्मी के कारण उत्तर भारत में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होता है, जो अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवा को तेजी से अपनी ओर खींचता है। यही प्रक्रिया मानसून को गति देने में मदद करती है। नौतपा में अच्छी गर्मी पड़ने पर मानसून सामान्य या बेहतर रहने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें