फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महादेव के जलाभिषेक के लिए कर्णनगरी तैयार, सज गए शिवालय

Sun, 15 Feb 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

महादेव के जलाभिषेक के लिए कर्णनगरी तैयार है। रविवार को महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा। जलाभिषेक के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महापर्व के लिए मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। विभिन्न फूलों और रंगीन लाइटों से सजे मंदिर सभी को आकर्षित कर रहे है। शहर में रविवार को शिव बारात एवं शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।

कई मंदिरों में शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर ही भजन-कीर्तन शुरू हो गया। रविवार को मंदिरों और शिवालयों में खासी भीड़ रहेगी। व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मंदिर प्रबंधनों की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए है। पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई हैं। शोभायात्रा में भीड़ के कारण कोई हादसा न हो व यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए हर चौराहे पर पुलिस टीम तैनात रहेगी। शोभायात्रा के हिसाब से यातायात का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। श्रद्धालुओं ने व्रत व जलाभिषेक के सामान की जमकर खरीदारी की। महाशिवरात्रि पर्व के लिए शिवभक्तों में खासा उत्साह है। सड़कों पर कावड़ियों का तांता लगा रहा। दिनभर बोल बम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। लोगों ने कावड़ियों की सेवा कर पुण्य लाभ लिया। श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा की ओर से श्री रामलीला भवन और शिव कांवड़ संघ की ओर से कांबोज धर्मशाला में कावड़ियों के ठहरने के लिए शिविर लगाया गया।
सेक्टर-7 कर्णेश्वर मंदिर, पुराना सर्राफा बाजार स्थित शिव मंदिर, कुंजपुरा रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर, महाबीर दल मंदिर के अलावा शहर के कई मंदिरों में शिव स्वरूप और शिवलिंग को विशेष रूप से फूलों से सजाया गया है।




व्यवस्था के लिए लगाए बैरिकेड

महाशिवरात्रि पर तड़के से ही मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। श्रद्धालुओं को जलाभिषेक और शिव दर्शनों में कोई परेशानी न हो इसके लिए मंदिर प्रबंधनों की ओर से विशेष रूप से व्यवस्था की गई है। मंदिरों और शिवालयों में श्रद्धालु कतार में लगकर जलाभिषेक कर सकें, इसके लिए बैरिकेड लगाए गए हैं। मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी।
-

इस मार्ग से गुजरेगी शोभायात्रा

श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा की ओर से श्री रामलीला मैदान से शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा श्री रामलीला भवन से काली माता मंदिर वाली सड़क से टिंबर मार्केट से होते हुए श्री रघुनाथ मंदिर वहां से गांधी नगर, सदर बाजार, नवाल्टी रोड चौक, दयालपुरा गेट, कर्ण गेट, सराफा बाजार से होते हुए शिव मंदिर सराफा बाजार में विश्राम लेगी। सिटी थाने से वापस आते हुए बांसों गेट में निकलेगी।
विज्ञापन


-

शिवमय हुआ शहर, मंदिरों में हुए कीर्तन



करनाल। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर पूरा शहर शिवमय वातावरण में डूबा नजर आया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई और शाम होते-होते हर मंदिर फूलों, रोशनी और सुगंधित धूप से महक उठा। श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर में शिवालय को रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। ढोलक और मंजीरों की धुन पर महिलाएं भजन-कीर्तन करती रहीं। सेक्टर-13 स्थित श्री गीता मंदिर में भी शिवालय की विशेष सजावट की गई। सेक्टर-6 के शिव मंदिर, श्री रघुनाथ मंदिर, प्रेम नगर के शिव मंदिर, रामनगर के शिव मंदिर और शिव कॉलोनी के शिव मंदिर सहित शहर के हर गली-मोहल्ले के मंदिरों में विशेष सजावट देखने को मिली। श्री सनातन धर्म मंदिर कुंजुपरा रोड पर श्रद्धालुओं ने देर रात तक पूजा और रुद्राभिषेक करने के लिए खरीदारी की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें