फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: करनाल की बेटी ऋषिका ने आईएसएस परीक्षा में हासिल की 15वीं रैंक

Mon, 06 Oct 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-6 निवासी ऋषिका ने मेहनत और लगन के दम पर बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) परीक्षा में देशभर में 15वीं रैंक हासिल की है। उनकी सफलता से परिवार में जश्न का माहौल है। घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पिता, सास-ससुर और अन्य परिजन मिठाई बांट रहे हैं।

ऋषिका ने बताया कि यह सफलता उन्हें चौथे प्रयास में मिली है। शुरुआती तीन प्रयासों में असफलता हाथ लगी, लेकिन निराश नहीं हुईं। दो बार तो वह इंटरव्यू तक पहुंचीं लेकिन चयन नहीं हो पाया। लगातार प्रयास जारी रखा। चौथे प्रयास में सफलता मिली। देशभर में 15वां स्थान प्राप्त कर परिजन और करनाल का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

ऋषिका ने कहा कि अब उनकी कोशिश भारतीय सांख्यिकी सेवा में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज और देश के विकास में योगदान देने की रहेगी। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, निरंतरता और धैर्य ही असली ताकत है।
विज्ञापन



शादी के बाद भी जारी रखी पढ़ाई
ऋषिका की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। उन्होंने बताया कि शादी के बाद कुछ समय के लिए पढ़ाई से ब्रेक लिया। परिवार के सहयोग और आत्मविश्वास के बल पर कुछ समय बाद उन्होंने फिर से तैयारी शुरू की। उनका कहना है कि निरंतरता और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी है। अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए ऋषिका ने कहा, जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे लेकिन हार नहीं माननी चाहिए। खुद को समय दीजिए, आत्मविश्वास रखिए और अपने लक्ष्य पर अडिग रहिए। सफलता देर से मिलेगी लेकिन जरूर मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि तैयारी के दौरान उन्होंने ध्यान, योग और अध्यात्म से खुद को संतुलित रखा, जिससे मानसिक दृढ़ता बनाए रखने में मदद मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें