फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अमेरिका में करनाल के युवक की हादसे में मौत

Sat, 01 Jun 2024 05:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बलड़ी गांव के 23 वर्षीय युवक राहुल की अमेरिका के वॉशिंगटन में सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद घर में माता-पिता व छोटी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। अभी फिलहाल युवक का शव भारत लाने के लिए अमेरिका में डोनेशन एकत्रित किया जा रहा है।

राहुल के पिता सुभाष ने बताया कि उनका परिवार मौजूदा समय में बसंत विहार में रहता है। उसका सपना था कि उसका बेटा विदेश में काम करे। इसके लिए उसने 50 लाख रुपये का कर्ज लिया और आठ महीने पहले डंकी के रास्ते उसे अमेरिका भेज दिया। करीब दो महीने पहले ही उसे वॉशिंगटन में पार्सल डिलीवरी का काम मिला था। यहां वह पार्सल वाली गाड़ी चलाता था। वह 29 मई की रात करीब नौ बजे काम के दौरान लाल बत्ती पर गाड़ी में था।
विज्ञापन

इस दौरान किसी अन्य ने उसकी गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल जब वॉशिंगटन में समय पर घर नहीं पहुंचा तो उसके रिश्तेदार रमन ने उसे फोन किया लेकिन नंबर बंद मिला। िसके बाद उन्होंने उसे तलाशना शुरू किया। जब वे लाल बत्ती पर पहुंचे तो उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हालत में मिली। इसके बाद सभी युवकपुलिस स्टेशन पहुंचे। यहां उन्हें पता चला कि सड़क हादसे में राहुल की मौत हो चुकी है। इसके बाद बलड़ी गांव में परिवार को राहुल की मौत की जानकारी दी।
विज्ञापन


परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

मृतक राहुल के परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि कर्ज लेने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। बेटे के शव को भारत लाने में मदद की जाए। राहुल के परिवार में उसकी छोटी बहन है, जो अभी पढ़ाई कर रही है। पिता इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें