वीरवार सुबह मौसम में अचानक परिवर्तन हो गया। अल सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर बाद शुरू हुई बूंदाबांदी देर रात तक चली। बूंदाबांदी के कारण ठंड बढ़ गई है। इसका गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को भी बूंदाबांदी भरा मौसम रहने की संभावना है। इसके बाद लगातार तीन दिन सुबह धुंध रहने की संभावनाएं जताई जा रही है। हल्की बारिश व ठंड गेहूं की फसल के लिए बहुत लाभदायक साबित हो रही है। अतिरिक्त खंड कृषि अधिकारी दर्शन सिंह का कहना है कि बारिश से रबी की फसलों को काफी फायदा होगा। इससे गेहूं व सरसों की फसल में फुटाव होगा। इसका सीधा उत्पादन पर असर पड़ेगा। बारिश से अब लंबे समय तक ठंड बनी रहेगी। इसकी फसल को जरूरत है। बारिश हवा से नाइट्रोजन कैच कर सीधा जमीन व गेहूं के पत्तों के ऊपर पड़ेगी। इससे किसान के यूरिया की खपत भी कम होगी। बारिश के बाद ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल को अतिरिक्त फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि यदि बारिश के साथ यदि ओलावृष्टि होती है तो वो फसलों के लिए हानिकारक साबित हो सकती है।