फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पानीपत को हराकर करनाल वॉलीबॉल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। पंचकूला में आयोजित खेलो हरियाणा यूथ गेम में करनाल की वालीबॉल टीम ने पानीपत को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। इसके अलावा टीम की खिलाड़ी काजल देवी बेस्ट अटैकर और मुस्कान बेस्ट लिब्रो चुनी गई। खिलाड़ियों को पंचकूला के उपायुक्त महाबीर कौशिक ने 60 हजार रुपये की राशि और गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।
बीसीआरपी वालीबॉल अकादमी चोरकारसा पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। बीसीआरपी वॉलीबाल अकादमी के कोच रामफल ने बताया कि 16 से 18 दिसंबर तक पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेलों हरियाणा यूथ गेम का आयोजन हुआ था।ें उनके खिलाड़ियों ने करनाल टीम का प्रतिनिधित्व किया और गोल्ड मेडल जीता। करनाल की टीम ने प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पानीपत की टीम को सीधे सेट में 3-0 से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल मुकाबले में करनाल ने जींद को 3-0 से हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पानीपत ने कैथल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। उन्होंने बताया कि उनके पास सरकारी नर्सरी की सुविधा भी नहीं है। सुविधा के अभाव में ही खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है। इस दौरान करनाल डीएसओ अशोक दुआ, कर्ण स्टेडियम से वालीबॉल कोच अश्विनी टाया, भूपेंद्र चौहान, कर्मबीर गोलन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें