फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई कार, दो की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड मधुबन स्थित पक्के पुल के पास एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया। पुलिस ने ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरुवार को एक कार दिल्ली से करनाल जा रही थी। कार में चालक सहित पांच व्यक्ति सवार थे। जैसे ही कार मधुबन पक्के पुल के पास पहुंची, तो हाईवे पर खराब खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद आस पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को राहगीरों की मदद से कार से बाहर निकाला गया। जीटी रोड पर हुए इस सड़क हादसे में राजीव कॉलोनी करनाल निवासी विजय कुमार व घोघड़ीपुर निवासी देवेंद्र मान की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि कार सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया। मधुबन पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मधुबन थाना प्रभारी गौरव पुनिया ने बताया कि गुरुवार की सुबह मधुबन पक्के पुल के पास एक कार हाइवे पर खराब खड़े ट्रक में टकरा गई। कार में सवार करनाल निवासी विजय व घोघड़ीपुर निवासी देवेंद्र मान की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें