फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट बाइक चलाते हुये पुलिस कर्मचारियों की भेजी फोटो, कटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी की ओर से जारी किये गये व्हाट्सअप नंबर पर बिना हेलमेट पहने बाइक चलाते हुये चार पुलिस कर्मचारियों की फोटो भेजे जाने के बाद उनके बाइक का चालान काटा गया। इनकी फोटो शहर के लोगों ने ही भेजी थी। एसपी के अनुसार फोटो भेजने वाले लोगों को एक-एक हजार रुपये का ईनाम भी दिया जाएगा। मालूम हो कि इस व्हाट्सअप नंबर के जारी होने से जहां पुलिस कर्मी नियमों को पालन करने के प्रति सतर्क हुए हैं, वहीं जो नियमों का पालन नहीं करता उनपर लोगों की नजर बनी हुई है।
विज्ञापन

बता दें एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने 20 नवंबर को सभी थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों की बैठक ली और उसमें सख्त निर्देश दिये थे कि कोई भी पुलिस कर्मचारी यातायात के नियमों को नहीं तोड़ेगा। यदि कोई ऐसा करता है तो उसका तुरंत चालान किया जायेगा। बैठक के दौरान ही उन्होंने व्हाट्सअप नंबर 85708-85704 भी जारी कर दिया और कहा कि जो भी व्यक्ति इस नंबर पर बिना हेलमेट व ट्रिपल राइडिंग करते हुये पुलिस कर्मचारियों की फोटो भेजेगा उसे एक हजार रुपये दिये जायेंगे।
दूसरे जिलों से आ रही हैं फोटो
एसपी के निर्देश के बाद यह व्हाट्सअप नंबर पूरे प्रदेश में फैल गया और इस व्हाट्सअप नंबर पर अन्य जिलों से भी फोटो आने लगी, जिसमें पुलिस कर्मचारी बिना हेलमेट व ट्रिपल राइडिंग करते हुये नजर आ रहे हैं। इससे अलग इस नंबर पर लोग गुड मॉर्निंग, शेयरों शायरी सहित अन्य मैसेज भेज रहे हैं।
विज्ञापन

करनाल जिला पुलिस की भेजें फोटो
एसपी ने यह व्हाट्सअप नंबर करनाल जिला पुलिस के लिये जारी किया था लेकिन लोग अन्य जिले की फोटो डाल रहे हैं। अब तक शहर की चार फोटो आई हैं जिनपर तुरंत कार्रवाई करते हुये चारों बाइकों के चालान किये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें