फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल से हिमाचल-दिल्ली बस शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज करनाल डिपो ने हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ के लिए शनिवार को एक बस चालू कर दी है। यह बस सुबह पांच बजे पुराना बस स्टैंड से रवाना होगी। इसके अलावा करनाल से दिल्ली अंतर्राज्यीय बस स्टैंड के लिए तीन दिन पहले दस बसें चला दी गई हैं। किसान आंदोलन के चलते यह बसें भालगढ़ तक जा रही थी। अमर उजाला ने स्थानीय यात्रियों की समस्या को नौ फरवरी के अंक में ‘बार्डर पर किसानों का डेरा, कैसे लगे दिल्ली-हिमाचल का फेरा’ शीर्षक से प्रकाशित किया था। अब यात्रियों की समस्या का समाधान हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना काल में 22 मार्च 2020 को लॉकडाउन के साथ ही बस सेवाएं बंद हो गई थी। बाद में कोविड-19 के तहत जारी नियमों के तहत बसें चली थी। लेकिन बाद में हरियाणा रोडवेज ने पूरी क्षमता के साथ बसें चलाने की अनुमति दे दी थी। बसें चली तो किसानों ने सिंघू बार्डर पर डेरा डाल दिया और बसें भालगढ़ से वापस आने लगी। इससे यात्रियों को बहुत दिक्कत हो रही थी। हिमाचल के लिए अभी एक बस चली है। शिमला, धर्मशाला और बरठी के लिए भी करनाल डिपो की बसें चलती थी। करनाल डिपो के ड्यूटी इंस्पेक्टर रविशंकर का कहना है कि बैजनाथ व दिल्ली के लिए बसें चला दी हैं। यात्रियों की मांग पर हिमाचल के लिए और बसें चला दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें