फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सीएम कप के वॉलीबॉल मुकाबले में करनाल की टीम ने जीता रजत

Thu, 12 Feb 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गुरुग्राम में आयोजित मुख्यमंत्री कप के वॉलीबॉल मुकाबले में करनाल की टीम ने रजत पदक जीता। कप के शुरुआती मुकाबलों में करनाल टीम ने चरखी दादरी, सोनीपत व फरीदाबाद टीम को 2-0 से मात दी। फाइनल में पानीपत की टीम से हारकर दूसरे पायदान पर रही।
विज्ञापन

तीन दिवसीय मुख्यमंत्री कप का आयोजन 9 से 11 फरवरी तक हुआ। करनाल से फुटबॉल की महिला व पुरुष टीम और हैंडबॉल की टीम ने भी भाग लिया था। कप में छह खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेशभर के करीब 3600 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सीएम कप में स्वर्ण पदक विजेता टीम को एक लाख रुपये, रजत पदक के लिए 70 हजार रुपये और कांस्य पदक के लिए 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें