फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: करनाल के तैराकों का जलवा, 9 स्वर्ण सहित 20 पदक जीते

Wed, 01 Apr 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
 विजेता ​खिलाड़ी अपने कोच के साथ पदक दिखाते हुए      स्त्रोत  कोच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले के तैराकों ने दिल्ली में आयोजित स्टेयर्स विंटर स्वीमिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 पदक अपने नाम किए। लुडलो कैसल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस प्रतियोगिता में कर्णनगरी के तैराकों ने 9 स्वर्ण, 3 रजत और 8 कांस्य पदक पर कब्जा किया।
कोच जगबीर तौमर ने बताया कि समूह एक मुकाबले में दृष्टि खोखर ने 100 व 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्ण पदक, 50 मीटर बैकस्ट्रोक में रजत पदक जीता। गार्गी सिंह और सक्षम जांगड़ा ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य पदक जीता। अक्षित चहल ने 100 और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य पदक जीते जबकि दिव्यांशी ने 100 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक जीता। युवराज ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। विराट सिंह ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक और आरव अरोड़ा ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

समक्ष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर फ्रीस्टाइल और 100 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक, जबकि 50 मीटर बैकस्ट्रोक में कांस्य पदक हासिल किया।

रिले स्पर्धा में भी दबदबा
फ्रीस्टाइल रिले स्पर्धाओं में भी करनाल टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 4×50 मीटर फ्रीस्टाइल में दृष्टि खोखर की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। समूह तीन की महिला टीम ने रजत पदक हासिल किया। 4×50 मीटर फ्रीस्टाइल में टीम आरव अरोड़ा, अक्षित चहल, परमवीर सिंह सैनी और विराट सिंह ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें