फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रदेश स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में करनाल द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
- पानीपत की टीम रही पहले स्थान पर, टेनिस बॉल क्रिकेट को भी खेल पॉलिसी में शामिल करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। प्रदेश स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में करनाल टीम दूसरे स्थान पर रही। यह प्रतियोगिता 31 अगस्त से एक सितंबर तक आयोजित हुई। करनाल टीम ने तीन मैच रेवाड़ी, सोनीपत, फरीदाबाद से जीतकर सेमीफाइनल में कैथल जिले की टीम को हरा फाइनल में जगह बनाई।
करनाल टीम का फाइनल मुकाबला पानीपत के साथ हुआ जिसमें पानीपत की टीम पहले स्थान पर और करनाल की टीम दूसरे स्थान पर रही। इस उपलब्धि पर टेनिस बॉल क्रिकेट गेम करनाल के जिला सचिव सुमित कंबोज ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह गेम यूथ अफेयर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त है, यदि हरियाणा सरकार आने वाले समय में इसे अपनी पॉलिसी में लाती है तो वह दिन दूर नहीं जब लेदर जैसी खर्चीली गेम से बच्चों को राहत मिल सकती है क्योंकि लेदर की अपेक्षा यह गेम सस्ता है जो हमारे ग्रामीण इलाकों में खेला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य राज्यों में टेनिस बाॅल से खेले हुए खिलाड़ी सरकारी नौकरी प्राप्त कर चुके हैं। टेनिस बॉल क्रिकेट गेम करनाल के सचिव सुमित कंबोज ने हरियाणा सरकार से गुजारिश की है कि अन्य राज्यों की तरह हरियाणा सरकार को भी यह गेम खेल पॉलिसी में लाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें