फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लिंगानुपात में करनाल प्रदेश में चौथे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले का लिंगानुपात 950 हो गया है। ऐसे में अब लिंगानुपात के मामले में जिला करनाल प्रदेश में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। जिलावासियों के लिए यह अच्छी खबर है धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग और तथा समाज की सोच में बदलाव के कारण स्थिति बदल रही है। यह जानकारी शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में हुई प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण अधिनियम (पीएनडीटी एक्ट) के तहत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की मासिक बैठक में दी गई।
बैठक के दौरान लिंगानुपात में सुधार को लेकर चर्चा के साथ-साथ अल्ट्रासाउंड केंद्रों, सीटी स्कैन सैंटर्स, एमआरआई व इको मशीनों के नए पंजीकरण, नवीनीकरण व अन्य आवेदनों से संबंधित कुल 11 मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सिविल सर्जन ने कहा कि करनाल जिला लिंगानुपात के मामले में प्रथम स्थान पर रहे और लड़के व लड़कियों की संख्या बराबर हो, इसके लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन

यह लिंगानुपात इसी प्रकार बरकरार रहे, इसके लिए सभी को पीएनडीटी की अनुपालना से संबंधित निगरानी की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लड़का-लड़की एक समान हैं, दोनों में भेदभाव नहीं करना चाहिए। लिंग परीक्षण कराना व करना दोनों कानूनन अपराध है। अधिनियम के प्रावधानों और नियमों के उल्लंघन करने पर पांच वर्ष तक की सजा एवं 10 हजार रुपये तक का जुर्माने का प्रावधान है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ गुप्त सूचना देेने वाले को एक लाख रुपये तक का इनाम देने का भी एक्ट में प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी समाज, समुदाय के लोगों की सामूहिक जवाबदारी भी है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे को सार्थक बनाएं। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. शीनू चौधरी, एसएमओ डॉ. अंजू, जिला न्यायवादी डॉ. पंकज सैनी, महिला एवं बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर कंचन व जिला सलाहकार समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

अलका अस्पताल घरौंडा का निरीक्षण के दिए आदेश
बैठक में सीएमओ ने अलका अस्पताल घरौंडा में अल्ट्रासाउंड की सील मशीन के संबंध में उप-सिविल सर्जन शीनू चौधरी को निर्देश दिए कि वे अस्पताल का दोबारा से निरीक्षण करें। धवन अस्पताल में नई अल्ट्रासाउंड मशीन की खरीद के संबंध में भी निरीक्षण के आदेश दिए गए। सूर्या अस्पताल करनाल में आईयूआई प्रोसीजर को बंद करने की स्वीकृति दी गई। डॉ. सोनम फर्टिलिटी केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन की मूवमेंट के संबंध में कमेटी ने कारण जानने के लिए सहमति जताई। गुड होप्स अस्पताल से डॉ. अमित कुमार व जनरल हेल्थ लैब से डॉ. रिद्धी पुरी के इस्तीफे को स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें