फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रिश्तेदार बनकर युवक से हजारों रुपये हड़पे

Sat, 04 May 2024 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। रिश्तेदार बनकर एक आरोपी ने एक युवक से 14 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर बाजार निवासी गौरव ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। चार दिसंबर 2023 में उसके पास अनजान नंबर से फोन आया था और कहा कि वह उसका रिश्तेदार गगन यमुनानगर से बोल रहा है। आरोपी की आवाज उसे गगन जैसी ही लगी तो उसने बातचीत के दौरान उसने उससे 20 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उसने पांच ट्रांजेक्शन में 14 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद वह फिर से उससे रुपयों की मांग करने लगा। उसे शक हुआ तो उसने गगन व उसके परिवार के नंबर पर फोन कर पूछताछ की तो उन्होंने रुपयों की कोई मांग नहीं की। इस पर उसे ठगी का पता चला तो उसने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें