फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दौड़ में करनाल-नीलोखेड़ी, वालीबॉल में असंध अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला स्तरीय स्कूली खेल : बारिश के बावजूद कम नहीं हुआ हौसला, थोड़ी देर के लिए रुके मुकाबले
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। हरियाणा स्कूली खेलों के जिला स्तर पर लड़कों के मुकाबले सोमवार से शुरू हो गए। पहले दिन बारिश के कारण थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन खिलाड़ियों का हौसला कम नहीं हुआ। दौड़ के मुकाबलों में करनाल और नीलोखेड़ी के खिलाड़ी छाए, वॉलीबॉल में असंध और कबड्डी में घरौंडा की टीम का दबदबा रहा। हालांकि सुबह बारिश के कारण कुछ देर के लिए खेल रोकने भी पड़े।

कर्ण स्टेडियम में खेलों का आगाज जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी ने मुख्यातिथि के रूप में पहुंचकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में खेल की भावना से हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलों में हिस्सा लेने से हमारा शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक विकास होता है। व्यक्ति में नेतृत्व की भावना भी पैदा होती है, क्योंकि खेलों में जहां प्रतिस्पर्धा होती है, वहीं एक-दूसरे के सहयोग की भी जरूरत होती है, तभी जीत का ताज सिर पर सजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे परिणाम

अंडर-14

- 400 मीटर रिले रेस : नीलोखेड़ी की टीम प्रथम, करनाल की द्वितीय।

- 100 मीटर दौड़ : नीलोखेड़ी के आदित्य प्रथम, घरौंडा के सूर्य द्वितीय, निसिंग के हरप्रीत तृतीय।

- 200 मीटर दौड़ : नीलोखेड़ी के आर्यन प्रथम, मेहुल बंसल द्वितीय, करनाल के वंश तृतीय।

- 400 मीटर दौड़ : करनाल के आदित्य प्रथम, नीलोखेड़ी के अर्व द्वितीय, नीलोखेड़ी के आदित्य राज तृतीय।

- 600 मीटर दौड़ : करनाल के आदित्य प्रथम, नीलोखेड़ी के सक्षम द्वितीय, नीलोखेड़ी के मेहुल तृतीय।

- 800 मीटर बाधा दौड़ : असंध के अमित मान प्रथम, असंध के इशांत द्वितीय।

- वाॅलीबॉल : असंध प्रथम, निसिंग द्वितीय

- लंबी कूद : करनाल के प्रीत प्रथम



अंडर-17

- कबड्डी : घरौंडा प्रथम



ताइक्वांडो में छह खिलाड़ी छाए

ताइक्वांडो की तीनों आयु वर्ग की प्रतियोगिता में कुल छह खिलाड़ी छाए। अंडर-78 किलोग्राम में चेतन्य सिंह, अंडर-73 में दीपेश, अंडर-48 में रिजुल, अंडर-45 में अलीहसन, अंडर- 51 में पुष्कर और अंडर-35 में वंश प्रथम रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें