करनाल। सोशल मीडिया पर एक कूरियर कंपनी का नंबर लेकर फोन करना युवक को महंगा पड़ गया। ठग ने उसके खाते से 1.26 लाख रुपये निकाल लिए। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
निसिंग के डाचर गांव निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 20 अगस्त को ब्लू डार्ट कूरियर कंपनी का हेल्प लाइन नंबर सोशल मीडिया पर खोजा। नंबर लेकर उसने जब फोन किया तो आरोपी ने एक एप का लिंक भेजा। कहा कि एप डाउनलोड करने के बाद समस्या का समाधान हो जाएगा। उसके बाद आरोपी ने एप पंजीकृत करने के लिए ओटीपी मांगा। उसके बाद 21 अगस्त को फोन पर खाते से 1.26 लाख रुपये कटने का संदेश आया। पीड़ित ने बैंक अधिकारियों से संपर्क किया मगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिसके बाद पीड़ित ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। संवाद