फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगिरी में दिखाई दी देशभक्ति की झलक

Mon, 28 Sep 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में रविवार को आयोजित राहगिरी कार्यक्रम देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। भगत सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शहर के लोगों ने अपने अंदाज में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बार शहीद भगत के घर से लाई गई मिट्टी और पानी को लेकर गाड़ी जहां-जहां पहुंची लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। करनाल के इतिहास में शायद पहली बार इतनी संख्या में लोग उनकी जयंती पर एक जगह एकत्रित नजर आए। अलबत्ता राहगिरी ने शहीद भगत सिंह की जयंती को यादगार व भव्य बना दिया। सुबह छह बजे से लेकर नौ बजे तक इन तीन घंटों में भगत सिंह को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों व विधाओं के माध्यम से याद कर लोगों ने अलग-अलग अंदाज में उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


कोई गाने गाकर तो कोई नाच कूदकर उन्हें नमन करता नजर आया। युवाओं के साथ-साथ बच्चों के मानस पटल पर भी शहीद भगत सिंह की अमिट छाप छोड़ी। हर छोटे से छोटे बच्चे के मन में उनके प्रति एक गजब सा जज्बा दिखाई दे रहा था। बच्चों से लेकर बड़ों व पुलिस कर्मी से लेकर हर आम व खास ने देशभक्ति के गीत गाए और देश के महान सपूत को याद किया।  कार्यक्रम में एसपी पंकज नैन, डीएसपी राजकुमार कौशिक, जेल अधीक्षक शेर सिंह सहित सामाजिक संस्थाओं के सदस्य व बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें