फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया जसवाल को संगठन सचिव की कमान सौंपी

Tue, 27 Oct 2015 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
निफा ने सोमवार को अपने छात्रा विंग का विस्तार एवं पुनर्गठन किया। करनाल के विभिन्न कालेजों की लगभग 50 छात्राओं को निफा में सदस्य के रूप में शामिल करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई। छात्रा विंग के प्रधान पर पिछले दो वर्ष से कार्य कर रही रिया जसवाल को जिला कार्यकारिणी में संगठन सचिव के पद पर नियुक्त करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई। छात्रा विंग की पूर्व उपप्रधान रेवती पुरी को जिला कार्यकारिणी में सह सचिव व ममता शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन


 पुनर्गठित छात्रा विंग की जिम्मेदारी दयाल सिंह कॉलेज की छात्रा आशना आनंद के कंधों पर डालते हुए प्रधान नियुक्त किया गया, जबकि डीएवी कॉलेज की छात्रा मनीषा गुप्ता को सचिव, दयाल सिंह कॉलेज की छात्रा दीपिका गोयल को संयोजक व मनप्रीत को सलाहकार मनोनीत किया व सुमेधा सैनी प्रेस सचिव, दीक्षा अरोड़ा उपप्रधान रहेंगी। प्रीती राणा व शिवानी सचदेवा सह सचिव बनाई गई। छात्रा विंग में नैंसी गुप्ता गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, हिमांशी गुप्ता डीएवी वुमन कॉलेज, पायल सिंगला गुरु नानक खालसा कॉलेज, स्वाति कांबोज दयाल सिंह कॉलेज, गीतिका डीएवी स्नातकोत्तर कॉलेज व मनीषा  सप्रा चिरंजीलाल गवर्नमेंट कॉलेज में निफा इंचार्ज रहेंगी।

मानव सेवा संघ के स्वामी प्रेममूर्ति, निफा अध्यक्ष प्रितपाल सिंह पन्नु व संयोजक एडवोकेट नरेश बराना ने छात्रा विंग की नई कार्यकारिणी को पद व सदस्यता के प्रमाणपत्र दिए। छात्रा विंग में शामिल अन्य सदस्य तमन्ना तनेजा, मनीशा नागपाल, प्रियंका, गीतिका, अंकिता, सिमरन गुप्ता, मुस्कान वर्मा, साक्षी विज, उर्मिल सैनी, नेहा मल्होत्रा, अनिशा, अमृत व अन्य ने निफा गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने, विशेषत: हारमनी 2015 को कामयाब करने का विश्वास दिलाया। निफा अध्यक्ष प्रितपाल सिंह पन्नु ने कहा कि आज की लड़कियां व नारी के कंधों पर देश व समाज का भविष्य है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि निफा के साथ जुड़कर छात्राएं न केवल अपने व्यक्तित्व को निखारेंगी बल्कि अपने परिवार के सपनों को पूरा करते हुए समाज व देशहित के लिए भी कार्य करेंगी। छात्रा विंग की निवर्तमान प्रधान रिया जसवाल पदाधिकारी रेवती पुरी व ममता शर्मा ने संस्था के साथ कार्य करते हुए अपने सुखद अनुभवों को बांटा और उम्मीद जाहिर की कि नए सदस्य भी संस्था में आकर बहुत कुछ सीखेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जितेंदर नरवाल, सुधीर जांगड़ा, देवेश सागर, हेमंत चावला, अमन गौड़, गौरव शर्मा, कर्णप्रीत, शिवम शर्मा व शिवम चौरसिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें