नेशनल हाईवे स्थित निर्मल कुटिया फ्लाईओवर पर अचानक चलती कार में आग लग
गई। गनीमत रही कि गाड़ी में सवार पानीपत पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर
व दो अन्य डॉक्टर सकुशल बच गए। हालांकि, कार पूरी तरह से जल गई। बाद में
पुलिस और फायरब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
पशुपालन विभाग
पानीपत के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. वाईएस त्यागी अपने दो डाक्टरों के साथ
अंबाला से पानीपत की तरफ कार में जा रहे थे। जब वे फ्लाईओवर पर निर्मल
कुटिया पर पहुंचे तो अचानक एसी से धुआं उठने लगा। आनन-फानन में तीनों गाड़ी
से नीचे उतरे तो अचानक गाड़ी में आग लग गई और वह धू-धूकर जलने लगी।
फायरब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि इस दौरान जाम
की स्थिति बन गई। बाद में फायरब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।