फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल-कैथल मार्ग बना गंदे पानी का तालाब

Sun, 06 Oct 2013 10:09 PM IST
निसिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल-कैथल रोड पर बने राइस मिलों का गंदा पानी सड़क पर जमा होने से सड़क ने तालाब का रूप धारण कर लिया है। इससे दिनभर वहां से गुजरने वाले लाखों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पानी के कारण सड़क काफी दिनों से टूटी हुई है। स्थिति यह हो चली है कि सड़क पर जलभराव होने के कारण सड़क में बने गड्डे दिखाई नहीं देते और इसमें दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बड़े वाहनों के लिए ये गड्ढे हादसे की वजह बन रहे हैं। सड़क पर कारखानों का गंदा पानी बदबू फैला रहा है।

इससे वहां से गुजरने वाले लाखों लोगों को मुंह ढांपकर निकलना पड़ रहा है। सड़क पर प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। गांव औंगद, कुचपुरा, अलीपुर, कतलाहेड़ी व मंजूरा के ग्रामीण विशाल ठाकुर, मोहनलाल राणा, नंदलाल राणा, राज सिंह, बिल्लू, सुखबीर, जयपाल, सोमपाल तंवर, रोबिन राणा, काकूराम, रामकुमार व रामभज शर्मा का कहना है कि इन राइस मिलरों ने क्षेत्र के लोगों का जीवन नारकीय बना दिया है।
विज्ञापन


सड़क पर करीब छह माह से पानी जमा रहता है। इसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आज तक किसी प्रशासनिक अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। नाला सड़क की फुटपाथ में बना हुआ है। इसकी न तो सफाई होती है और न राइस मिलर उसे पक्का कराते हैं। सड़क पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

वाहनों की क्रॉसिंग के समय दोपहिया वाहन चालक गंदे पानी के छींटे लगने से अपना संतुलन खो बैठते हैं, इससे पानी में गिरकर हादसे का शिकार हो रहे हैं। क्षेत्र ग्रामीणों व वाहन चालकों ने प्रशासनिक अधिकारियों से राइस मिलरों के खिलाफ कार्रवाई करने व समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें