फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 दिन बाद गांव गोंदर में दूसरे पक्ष के युवक की हत्या, तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गोंदर में 22 दिन के बाद दूसरे पक्ष के एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन युवकों को नामजद करते हुए 12 के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपियों की तलाश में जुट गई है। गांव में तनावपूर्ण हालात होने के बाद पुलिस तैनात कर दी गई है। देर रात तक पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार गांव के 21 वर्षीय युवक अंकित का शव निसिंग से गुल्लरपुर की ओर जाने वाली सड़क पर शनिवार सुबह करीब नौ बजे सूखी पड़ी नर्दक नहर में मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं और उसकी बाइक नहर की पटरी पर सड़क के किनारे पड़ी मिली। सूचना मिलते की ग्रामीण नहर पर पहुंच गये और पुलिस को सूचना दी। असंध डीएसपी दलबीर सिंह सहित निसिंग थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये और मामले की जांच की। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले दो पक्षों के बीच पनपी रंजिश को लेकर युवक की हत्या की गई है। निसिंग थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है और तीन आरोपियों गांव गोंदर निवासी रोहित उर्फ डीसी, गोविंदा, निसिंग निवासी अमन बाबा सहित अन्य 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
राइस मिल से निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के ताऊ के लड़के अमित ने आरोप लगाया कि निसिंग स्थित बाबा बंसी राइस मिल में वह और उसके चाचा का लड़का अंकित 21 वर्षीय काम करता था। 20 दिसंबर की शाम को अंकित अपने पिता सतीश से बाइक लेकर गांव के लिये चला था। अंकित का पिता सतीश भी वहीं दूसरे राइस मिल में काम करता है। जब सुबह उसका चाचा सतीश गांव आ रहा था तो सड़क के किनारे उसने बाइक देखी जो उनकी थी। वह बाइक को देखने लगा तो वहां अंकित नहीं आया। जब नहर के अंदर देखा तो अंकित का शव पड़ा हुआ था। बताया गया कि अंकित की हत्या गांव में पिछले कुछ दिने पहले हुई रंजिश को लेकर की गई है। आरोपियों ने उस मामले में देख लेने की धमकी दी थी। वहीं गांव के एक व्यक्ति ने आरोपियों को अन्य साथियों के साथ देखा भी था। गांव में शांति बनाये रखने के लिये एक पीसीआर तैनात कर दी गयी है।
विज्ञापन

एक दिन पहले ही की थी नौकरी शुरू
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार अंकित ने निसिंग के एक राइस मिल में केवल एक दिन पहले ही नौकरी की शुरूआत की थी। शुक्रवार रात्रि अंकित अपनी ड्यूटी खत्म करके अपने पिता को मिल में छोड़कर घर जा रहा था। उसके बाद शनिवार सुबह नर्दक नहर में उसका शव मिला।
दो समुदायों के दो युवकों की मौत के बाद गांव में तनाव
बीते दिनों गांव गोंदर में ही दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर हुई मारपीट के बाद एक पक्ष के एक युवक की इलाज के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई थी। इसको लेकर मृतक के परिजनों ने 30 नवंबर को थाना निसिंग के सामने शव रखकर बवाल काटा था। अगले दिन एडीसी करनाल के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का संस्कार किया था। पुलिस ने उस मामले में 6 आरापियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उस दिन से गांव में दोनों समुदायों के लोगों में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। अब फिर से हालात पहले जैसे बनते दिखाई दे रहे हैं।
युवक अंकित का शव नहर में मिला था। मौके पर जाकर जांच की गई। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत पर तीन लोगों को नामजद करते हुये करीब12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गांव में पुलिस पीसीआर तैनात कर दी गयी है। -रामफल, थाना प्रभारी निसिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें