फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में कार ड्राइवर ने दो को रौंदा

Mon, 13 Jul 2015 12:59 AM IST
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्मल कुटिया चौक के पास रविवार देर रात फ्लाईओवर के नीचे फुटपाथ पर सोए दो लोगों को एक अज्ञात कार ड्राइवर ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना करीब रात 10 बजे की है। एक कार चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चलाकर निर्मल कुटिया चौक पार कर रहा था। इस दौरान फ्लाईओवर के नीचे बने फुटपाथ पर सोए दो लोगों को कुचल दिया। आनन-फनन में कार ड्राइवर ने मौके से भागने की कोशिश की पर वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने कार में सवार तीन युवकों को काबू कर लिया है। आशंका जताई जा रही है कि युवकों ने शराब पी रखी थी। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। सेक्टर-13 चौकी मामले की जांच कर रही है। चौकी प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें