फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal by-election: सीएम नायब सैनी आसानी से जीते चुनाव, विधानसभा के बने सदस्य

Tue, 04 Jun 2024 10:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)

सार

सीएम नायब सैनी मनोहर लाल की जीत के रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। भाजपा के नायब सैनी को 95004 और कांग्रेस के तरलोचन सिंह को 53464 वोट मिले हैं। सभी 17 चरणों में 41540 वोट जीत का अंतर रहा। प्रत्येक राउंड में भाजपा को बढ़त मिली है।
विज्ञापन
करनाल विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सीएम नायब सिंह सैनी व कांग्रेस प्रत्याशी तरलोचन सिंह। - फोटो : affidavit.eci.gov.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में में विधानसभा सीट करनाल के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी एवं सीएम नायब सैनी जीत दर्ज करके विधायक बन गए हैं। उन्हें उपचुनाव में 95004 वोट मिले। कुल 17 चरणों में मतगणना हुई, प्रत्येक चरण में नायब सैनी कांग्रेस के तरलोचन सिंह से आगे रहे। हालांकि कुल नौ उम्मीदवारों में तरलोचन सिंह ने ही उन्हें टक्कर दी।

विज्ञापन


नायब सैनी करनाल सीट से 17 चरणों की मतगणना में 41540 वोटों से आगे रहे, उन्हें कुल 95004 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के तरलोचन सिंह को 53464 वोट मिले। विधायक बने सीएम नायब सैनी ने जीत तो अच्छे अंतर से दर्ज की लेकिन वे पिछले दो विधानसभा चुनावों में विजेता रहे पूर्व सीएम मनोहर लाल की जीत के रिकाॅर्ड को नहीं तोड़ पाए। मनोहर लाल करनाल से दो बार विधायक रहे हैं।

पूर्व सीएम मनोहर लाल 2014 के विधान सभा चुनाव में 63775 वोट और 2019 में 48188 वोटों से जीते थे। करनाल विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में नौ प्रत्याशियों में जजपा के राजेंद्र को 1073 वोट मिले। जबकि नोटा यहां इनसे भी ज्यादा 1113 वोट ले गया। पिछली बार भी करनाल में कांग्रेस की ओर से तरलोचन सिंह प्रत्याशी थे। उन्हें तब 34718 वोट मिले थे। इस बार उनके वोटों की संख्या बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें