फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फुटबाॅल में करनाल ने पानीपत को 1-0 से हराया

विज्ञापन
फुटबाॅल में करनाल ने पानीपत को 1-0 से हराया - फोटो : फुटबाॅल में करनाल ने पानीपत को 1-0 से हराया
विज्ञापन
-महिला दिवस के उपल्क्ष में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


- जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से किया गया प्रतियोगिता का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन में किया गया जिसमें करनाल व पानीपत की महिला टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें मेजबान टीम ने पानीपत की टीम को 1-0 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। दोनों टीम की महिला खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। करनाल टीम की गोलकीपर ने पानीपत की टीम के एक भी खिलाड़ी को गोल मारने का मौका तक नहीं दिया।
उन्होंने हर एक गोल को रोक कर अपनी टीम को जिताने में योगदान दिया। मुकाबला उस समय रोमांचक हो गया जब दोनों ही टीमों के एक भी गोल नहीं हुए थे और समय समाप्त होने वाला था। ऐसे में मेजबान टीम की खिलाड़ियों ने फुर्ती दिखाई और एक गोल मार दिया और प्रतियोगिता अपने नाम की। पूर्व फुटबॉल कोच रमन ने बताया कि आज के दौर में महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिला कर चल रही है और हर एक क्षेत्र के साथ खेलों में भी अपने देश का नाम रोशन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन कराने का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार करना है। कोच पुनीत ने बताया कि जिले की कई खिलाड़ी हैं जो इस समय प्रदेश की टीम की ओर से खेलते हुए जिले का नाम रोशन कर रही हैं और जल्द भारतीय टीम में खेलती नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें