फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्ण स्टेडियम में लौटी रौनक, 2500 खिलाड़ी कर रहे अभ्यास

Fri, 10 Apr 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
बॉक्सिंग का अभ्यास करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। परीक्षा समाप्त होने और खेल नर्सरियों के ट्रायल पूरे होने के बाद कर्ण स्टेडियम में रौनक लौट गई है। परीक्षा के चलते एक हजार से 1500 तक ही खिलाड़ी अभ्यास के लिए आ रहे थे, अब करीब 2500 खिलाड़ी पहुंच रहे हैं। वीरवार को खिलाड़ी अलग-अलग खेल मैदान पर अभ्यास के लिए पहुंचे। सुबह से शाम तक एक के बाद एक गतिविधियां होती रहीं। शाम के समय खिलाड़ियों की संख्या और बढ़ गई।
विज्ञापन

मार्च महीने की शुरुआत में खिलाडियों की संख्या करीब एक हजार से भी कम रह गई थी। अप्रैल की शुरुआत में संख्या बढ़ गई और सभी खिलाड़ी जून व जुलाई में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए अभ्यास कर रहे हैं। वहीं इनमें से कुछ खिलाड़ी प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में जाकर पदक जीत कर आए है और जिले का नाम रोशन किया है। बॉक्सिंग का अभ्यास करने के लिए करीब साै खिलाड़ी आ रहे है और ताइक्वांडो व फुटबॉल का अभ्यास करने के लिए 70 से 80 खिलाड़ी आ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें